9 मार्च 2013 - 20:30

महिला दिवस के अवसर पर कल जुमे को फिलिस्तीनी महिलाओं ने विभिन्न शहरों में रैलियाँ निकाल कर ज़ायोनी शासन की कॉल कोठरियों में बंद फिलिस्तीनी महिलाओं से अपनी हमदर्दी जताई......

महिला दिवस के अवसर पर कल जुमे को फिलिस्तीनी महिलाओं ने विभिन्न शहरों में रैलियाँ निकाल कर ज़ायोनी शासन की कॉल कोठरियों में बंद फिलिस्तीनी महिलाओं से अपनी हमदर्दी जताई। मआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार कल जुमे को फिलिस्तीनी कैदियों, शहीदों और घायलों की माऔं ने ज़ायोनी हुकूमत की कॉल कोठरियों में बंद फिलिस्तीनी महिलाओं पर हिंसा के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करते हुए मानवाधिकार संगठनों से मांग की कि ज़ायोनी अपराध के सिलसिले में नोटिस लें।रैली में शामिल एक फिलिस्तीनी महिला "आयशा अबू शंब" जिसे "अरब माऔं का गर्व" पुरस्कार से सम्मानित किया गया है कहा कि ज़ायोनी सैनिकों द्वारा जेलों में बंद महिलाओं को शिकंजा दिया जा रहा है।उधर फ़िलिस्तीन की निर्वाचित सरकार ने विश्व महिला दिवस के अवसर पर बयान जारी करके ऐलान किया कि ज़ायोनी हुकूमत ने 1967 से अब तक 15 हजार फिलिस्तीनी महिलाओं को हिरासत में लिया है।...........166